Description
क्रांति के नाम पर होने वाले तख़्ता-पलट अचानक नहीं होते। उनकी पटकथा पहले लिखी जाती है। पहले एक वाजिब शिकायत चुनी जाती हैः महँगाई, बेरोज़गारी, किसी एक घटना पर गुस्सा। फिर उसे नारा और चेहरा मिलता है।
विश्वविद्यालय, मीडिया और संगठित नेटवर्क उसे आंदोलन बनाते हैं। भीड़ उतरती है। हिंसा का पहला क्षण आता है, और सरकार हर क़दम पर कठघरे में खड़ी कर दी जाती है। अंत में सत्ता गिरती है, और उसकी चाबी उन हाथों में पहुँचती है जो शुरू में कहीं दिखते नहीं थे।
अरुण आनंद पेरिस के जैकोबिन दौर से तेहरान, क़ाहिरा, ढाका और काठमांडू तक यही क्रम पकड़ते हैं। उनका तर्क साफ़ है: जहाँ-जहाँ सत्ता बदली, वहाँ वामपंथी और इस्लामी शक्तियाँ एक ही मंच पर खड़ी मिलीं, कभी खुले में, कभी परदे के पीछे।
Publisher : Suruchi ; Paperback ; Author : Arun Anand ; Pages : 160

