books related to RSS in Hindi
संघर्ष का समाधान – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शैली – Sangharsh Ka Samadhan
संघर्ष का समाधान – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शैली – Sangharsh Ka Samadhan
सुप्रसिद्ध लेखक और आरएसएस के जानकार या यूँ कहें इतिहासकार श्री रतन शारदा द्वारा लिखित यह पुस्तक संघ संबंधी साहित्य को विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य है। आरएसएस द्वारा समय-समय पर पारित नीतिगत प्रस्तावों के आधार पर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष समाधान का मुल्यांकन अथवा आकलन करने में यह पुस्तक एक उत्कृष्ट कृति है।
इंसानियत जिन्दा है – Insaniyat Zinda Hai
इस पुस्तक मे 25 सिख परिवारों के साक्षात्कार है , जिनकी रक्षा 1984 के दंगों मे आर एस एस के स्वयंसेवकों ने रक्षा की थी।
Book “Insaniyat Jinda hai” is collection of 25 different interviews of sikh families, who were saved by swayamsevaks during 84 riots.
100 वर्ष संकल्प यात्रा – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 varsh sankalp yatra – Rashtriya Swayamsevak Sangh
100 वर्ष संकल्प यात्रा – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 varsh sankalp yatra – Rashtriya Swayamsevak Sangh
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में प्रवेश का यह पल नि:संदेह, देश के बहुसंख्यक हिन्दू समाज, देश के हर राष्ट्रनिष्ठ नागरिक को गौरव का भान कराने वाला है। 1925 में विजयादशमी के दिन डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा रोपा गया संघ बीज आज विशाल वटवृक्ष बना है तो इसके पीछे अनगिनत स्वयंसेवकों का तप ही है।
यह पुस्तक पठनीय ही नहीं, संग्रहणीय भी है। मात्र 200 पृष्ठों में इसमें गागर में सागर भरने का प्रयास किया गया है। सुधी पाठकों और संघ के बारे में जानने के इच्छुक लोगों को पुस्तक रुचिकर लगेगी, ऐसी आशा है
संघ और स्वराज – Sangh Aur Swaraj
संघ और स्वराज – Sangh Aur Swaraj
यह पुस्तक हमें बताती है कि संघ अपने जन्म से ही स्वराज के प्रति समर्पित था। डॉ. हेडगेवार का जीवन और वह शपथ, जो स्वयंसेवक लेते थे, स्वतंत्रता संग्राम के प्रति समर्पण को स्पष्ट रूप से दिखाते हैं। इस स्वतंत्रता को स्वराज में बदलने के लिए भारत को अनुशासित और साहस रखनेवाले युवाओं की आवश्यकता थी, जो राष्ट्र के प्रति समर्पित हों। ब्रिटिश दस्तावेज स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि वे स्वतंत्रता संग्राम में संघ की बढ़ती ताकत को लेकर सतर्क थे।
आर एस एस – प्राथमिक परिचय-४ पुस्तकों का संच – Primer on RSS – Hindi
विजेत्री संघ “ – यह ४ पुस्तकों का संच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विषय में प्राथमिक जानकारी देती है.
