Description
स्त्री शब्द एक है। परंतु इसके भीतर सभ्यता से लेकर संस्कृति, शक्ति से लेकर संवेदना, संघर्ष से लेकर पहचान तक का संपूर्ण इतिहास समाया हुआ है। स्त्री को समझना केवल एक व्यक्ति या वर्ग को समझना नहीं बल्कि यह जानना है कि मानव समाज स्वयं को कैसे समझता रहा है। किसी भी युग में स्त्री की स्थिति उस देश व समाज के मूल्यों, उस समय की सत्ता और प्रचलित विचारधारा का दर्पण होती है। यही कारण है कि स्त्री पर अध्ययन अपने आप में एक स्वायत्त विषय है, जिसकी जड़ें इतिहास, रिलिजन, संस्कृति और राजनीति के गहरे तल तक फैली हुई हैं।
Publisher : Gyan Ganga ; Paperback ; Author : Dr Shuchi Chauhan ; Pages : 126


