Description
जहाँ एक ओर ऋषिमुनियों व तपस्वियों ने ज्ञान व अध्यात्म की ज्योति प्रज्जवलित की, वहीं इस पावन धरा पर ऐसे अनूठे वैज्ञानिक भी अवतरित हुये जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान व खोज करके प्राकृतिक व विज्ञान जगत् के अनगिनत रहस्यों का अनावरण किया। इन्होंने अपने अनथक प्रयासों, विलक्षण बुद्धि, कुशाग्रता, विश्लेषणात्मक प्रयोगों व गहन अध्ययन द्वारा समस्त मानव समाज की प्रगति व विकासक्रम में सर्वोत्तम योगदान दिया।
भारत के इन्हीं विज्ञानशास्त्रियों की मानव जन-समाज के प्रति संवेदनशीलता तथा सेवाभाव से प्रेरित अनूठे मार्गदर्शन के कारण भारत का विश्व के विज्ञान जगत् में अग्रणी स्थान है।ऐसे ही कुछ महान वैज्ञानिकों का जीवन वृतान्त इस पुस्तक में समाहित कर हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं।
Publisher Suruchi



Reviews
There are no reviews yet.