భారత సూక్తి శుధ్యబిందువులు Bharatha sookti Sudhabinduvulu
భారత సూక్తి శుధ్యబిందువులు Bharatha sookti Sudhabinduvulu
ఉస్మానియా విశ్వవిద్యాలయంలో సంస్కృత విభాగంలో ప్రొఫెసర్గా, విభాగాధ్యక్షురాలుగా పని చేసిన డా. పి. శశిరేఖ గారు భారతం నుంచి దాదాపు 450 సూక్తులు సేకరించి. , “భారత సూక్తి సుధాబిందువులు” అను పేరుతో ప్రచురించినారు ప్రతిదివసము నందు భగవతార్ధనాది ప్రాతః కాలకర్తవ్యములు ముగించుకొని ఏతాదృశ సూక్తి సముచ్చయ – భగవద్గీతాదులలో ఏ ఒక్క గ్రంథం నుంచి యైనా నాలుగైదు శ్లోకాలు చదివి, వాటి అర్థం భావన చేస్తూ దైనందిన వ్యవహారోద్యుక్తులైనవారు, నిరంతరోత్సాహభరితులై నిరాశా నిస్పృహలకు లోను కాకుండా సుఖమైన జీవితాన్ని గడప గలరు.
बृहद अनुवाद चंद्रिका Brihad Anuvaad Chandrika
बृहद अनुवाद चंद्रिका Brihad Anuvaad Chandrika
भारतीय संस्कृति का स्रोत एवं राष्ट्रभाषा हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं की जननी, संस्कृति भाषा का अध्ययन उसके नियमबद्ध व्याकरण की दुरुहता के कारण कठिन हो गया है। तथापि इस तथ्य को तो सभी देश-विदेशी भाषा-विशारदों ने माना है कि संस्कृत भाषा का व्याकरण अत्यन्त वैज्ञानिक एवं सुव्यवस्थित है। निःसन्देह उसके प्राचीन ढंग के अध्ययन तथा अध्यापन से आजकल के सुकुमार बालकों का अपेक्षित बुद्धिविकास नहीं होता और न उन्हें वह रूचिकर ही प्रतीत होता है। इसी कठिनाई को ध्यान में रखते हुए संस्कृत भाषा के अध्ययन एवं अध्यापन को आजकल के वातावरण के अनुकूल सरल तथा सुबोध बनाने का प्रयत्न किया है !
भारतीय व्यवहार कोश : सोलह भाषाओं का शब्दकोश – Bharatiya Vyavahaar kosh
भारतीय व्यवहार कोश : सोलह भाषाओं का शब्दकोश – Bharatiya Vyavahaar kosh
भाषाज्ञान से ही भारत की एकात्मता का साक्षात्कार हम कर लें। इस सिद्धि को पाते ही दूसरों की भाषा के प्रति विद्वेष की भावना मन में पैदा तक नहीं होगी और भाषिक सहिष्णुता के पथपर हम अतिवेग से अग्रसर होंगे! भारत की भाषाओं का परिचय हमें सुलभता से हो और अन्यान्य प्रान्तों में जाने के बाद सर्व क्षेत्रों में हम अपना व्यवहार आसानी से निभा सकें, एतदर्थ भारतीय व्यवहार कोश का निर्माण कर के अन्य भाषाओं को व्यावहारिक स्तर पर जानने की पहली सीढ़ी तैयार करने का प्रयास हम ने किया है।