Hindi Newsletter – Magh 5123
- February 8, 2022
- 0 Comment(s)
नवागन्तुक
धर्म और संस्कृति
स्वतंत्र भारत में कुछ अर्थों में धर्म, संस्कृति, और शिक्षा की स्थिति बिगड़ी है। आम शिक्षित जनों में भारतीय धर्म, साहित्य और संस्कृति के प्रति चेतना और जानकारी भी पिछली पीढ़ियों की तुलना में कम हुई है। इस पुस्तक में, भारतीय इतिहास, धर्म, संस्कृति और राजनीति के कुछ गंभीर प्रसंगों और विषयों पर ‘हिन्दू दृष्टि’ से विचार किया गया है। । यह पुस्तक कोरी अकादमिक या तटस्थ दृष्टि से नहीं लिखी गई है। यह हिन्दू दृष्टिकोण इस पुस्तक की एक विशेषता है। सभी अध्यायों में अधिकांश बातों को प्रमाणित संदर्भों के साथ रखा गया है
हिंदुत्व विभिन्न पहलु – सरलता से
यह पुस्तक ‘हिंदुत्व’ से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती हैं. हिंदुत्व का वास्तविक अर्थ क्या.. हिन्दू होने के मायने.. हिन्दू, हिंदुत्व इन शब्दोंका ऐतिहासिक महत्व… इन सारे विषयों पर विस्तार से चर्चा के गयी हैं.
कुछ पुस्तकें – आपके लिए
मुस्लिम आक्रमण का हिन्दू प्रतिरोध
एक सहस्र वर्ष के संघर्ष की विजय गाथा | अगर हम उन हिंदू वीरों के नाम पूछें जो एक हजार साल से इस्लामी आक्रमण का सामना कर रहे हैं, तो हमारा मजाल राणा प्रताप, गुरु गोबिंद सिंह, छत्रपति शिवाजी, शंभू राजे से आगे नहीं जाता है। अतः पाठकों को इस प्रकार संघर्ष कर रहे हिन्दू वीरों से अवगत कराने का प्रयास है
भारत विखंडन
यह राजीव मल्होत्रा द्वारा ब्रेकिंग इंडिया शीर्षक का हिंदी अनुवाद है
अग्निकन्या
‘अग्नि कन्या’ हजारों वर्ष पूर्व अग्नि से अग्निकल्य प्रकट हुए एक अप्रतिम अस्तित्व , पांडव पत्नी, श्रीकृष्ण की सखी, अप्रतिम सम्राज्ञी द्रौपदी की कहानी है स्त्री के अस्तित्व की, महत्ता की एवं स्वतंत्रता की बात करती यह कथा हर व्यक्ति को पढ़नी चाहिए।
परम वीर चक्र
यह गोलियों का सामना करनेवाले साहसी वीरों, विपरीत परिस्थितियों में जान पर खेलकर भी अद्वितीय शौर्य प्रदर्शित करनेवाले जाँबाजों, अपने अधिकारियों द्वारा प्रेरित साहसी भारतीय सैनिकों की कहानी है। हालाँकि युद्ध किसी देश की राजनीति का एक विस्तार है, युद्धक्षेत्र में मुकाबला करने की जिम्मेदारी सैनिक की होती है। ‘स्वयं से पहले देश’ वाली संस्कृति में पले भारतीय सेना के सिपाही प्रतिकूल परिस्थितियों को अवसर में बदलते हुए और असंभव को संभव कर दिखाने के साथ विजय प्राप्त करते हुए चुनौतियों का सामना करते हैं। हालाँकि उनके साहसी कारनामों को पुरस्कृत किया जाता है, परंतु कई अन्य बातों को गौर किए जाने की आवश्यकता है कि वह कौन सी चीज है, जो उन्हें ऐसा बनाती है? यह पुस्तक भारतीय सैनिकों की अपने देश के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण को बेहतर तरीके से समझने में मदद करती है।