Description
प्रस्तुत पुस्तक में प्रश्नों के माध्यम से जहाँ एक ओर पितामह भीष्म, आचार्य द्रोण, कर्ण, अर्जुन, भीम, अभिमन्यु, अश्वत्थामा, धृष्टद्युम्न जैसे पराक्रमियों के अद्भुत व अलौकिक शौर्य तथा बल-विक्रम का वर्णन है वहीं दूसरी ओर महाभारत में वर्णित ऋषियों-मुनियों, देवर्षियों, राजर्थियों एवं महर्षियों के महान् व पवित्र चरित्रों का भी परिचय प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न शस्त्रास्त्रों, दिव्यास्त्रों एवं उनके प्रयोगों और प्रयोग के पश्चात् परिणामों की जानकारी के साथ ही महाभारतकालीन नदियों, पर्वतों, राज्यों, नगरों तथा राज्याधिपतियों का रोचक और सुस्पष्ट संदर्भ जानने को मिलता है।
यह पुस्तक आम पाठकों के लिए तो महत्त्वपूर्ण है ही, लेखकों, संपादकों, पत्रकारों, वक्ताओं, शोधार्थियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है
Publisher : Prabhat Publications ; Paperback ; Author : Rajendra Pratap Singh ; Pages : 163



Reviews
There are no reviews yet.